रांची : झारखंड उच्च न्यायालय ने ED द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर 5 फरवरी को सुनवाई हुई.झारखंड हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका पर ED से जवाब मांगा है। HC ने 9 फरवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है।अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी।गौरतलब है कि ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे. तब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप पहले हाई कोर्ट जाएं. शीर्ष अदालत ने कहा, ”हम सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल इस याचिका को नहीं सुन सकते हैं. याचिकाकर्ता हाई कोर्ट जाने को स्वतंत्र हैं, हमें बताया गया कि यही याचिका हाई कोर्ट में दाखिल हुई है, जो वहां लंबित है.” इसके बाद हाई कोर्ट ने पांच फरवरी की तारीख सुनवाई के लिए तय की.



