राहुल गाँधी: नोटबंदी, गलत GST लागू किया गया ताकि…अडानी-अंबानी चीन का माल यहां बेच सकें

0
rahul gandhi

रांची/ मुम्बई : आज राहुल गाँधी ने रांची में प्रेस कांफ्रेंस में कहा ” देश में मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी की गई, गलत GST लागू की गई, जिससे स्माल-मीडियम साइज़ बिजनेस ख़त्म हो गए।नोटबंदी और GST छोटे व्यापारियों को ख़त्म करने का हथियार हैं।नरेंद्र मोदी ने यह सब इसलिए किया, ताकि रोजगार देने वाले छोटे व्यापारी ख़त्म हो जाएं और अडानी-अंबानी चीन का माल यहां बेच सकें।देश में रोजगार पैदा करना बहुत मुश्किल हो गया है, क्योंकि छोटे व्यापारियों के लिए बैंक के दरवाजे बंद हैं और अरबपतियों के लिए खुले हैं।मोदी सरकार ने चंद अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों और छोटे व्यापारियों का एक रुपए भी कर्ज माफ नहीं किया।राहुल गाँधी ने कहा ”BJP की सोच आदिवासियों के खिलाफ है। झारखंड के मुख्यमंत्री को अरेस्ट किया गया। उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई, उनपर झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन वो पीछे नहीं हटे।झारखंड के मुख्यमंत्री के खिलाफ ये सब इसलिए किया गया, क्योंकि वो आदिवासी हैं। झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपया मोदी सरकार नहीं दे रही है।मोदी सरकार झारखंड के खिलाफ काम कर रही है।ये पैसा अडानी या नरेंद्र मोदी का नहीं है, ये झारखंड की जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर खर्च होने वाला पैसा है।ये पैसा झारखंड को मिलना चाहिए था, जिसे मोदी सरकार ने नहीं दिया और ये बात यहां की जनता को पता चलनी चाहिए।”

आज राहुल गाँधी ने मुम्बई में प्रेस कांफ्रेंस में कहा ”नरेंद्र मोदी का स्लोगन है: एक हैं तो सेफ हैं।सवाल है- एक कौन हैं, सेफ कौन हैं और सेफ किसका है?जवाब है- एक नरेंद्र मोदी, अडानी, अमित शाह हैं और सेफ अडानी हैं।वहीं, इसमें नुकसान महाराष्ट्र की जनता का है, धारावी की जनता का है।महाराष्ट्र का चुनाव गरीबों और चंद अरबपतियों के बीच का चुनाव है।अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उन्हें मिले। करीब 1 लाख करोड़ रुपए एक अरबपति को देने की तैयारी है।कांग्रेस पार्टी की सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों , बेरोजगारों की मदद हो। राज्य के लिए महंगाई, बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं।

  • महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए देंगे
  • महिलाओं को फ्री बस की सुविधा मिलेगी
  • किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा
  • सोयाबीन पर 7,000 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा
  • प्याज के किसानों के लिए फेयर प्राइस कमेटी होगी
  • कपास के लिए फेयर MSP होगी
  • महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना होगी
  • 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा
  • बेरोजगारों को हर महीने 4000 रुपए की मदद
  • ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे

महाराष्ट्र के युवाओं को मालूम होना चाहिए कि यहां के प्रोजेक्ट्स भी आपसे छीनकर बाहर भेजे जा रहे हैं.आपकी जमीन अडानी को दी जा रही है.आपका भविष्य अडानी को दिया जा रहा है.ये उन प्रोजेक्टस की लिस्ट है, जो महाराष्ट्र के युवाओं से छीनकर बाहर भेज दिए गए हैं :

▪ 1.5 लाख करोड़ रुपए का वेदांता- फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट- इससे यहां हजारों युवाओं को रोजगार मिलता, ये आपसे छीन लिया गया।

▪ 1.8 लाख करोड़ रुपए का टाटा एयरबस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट- इससे 6 हजार युवाओं को रोजगार मिलता, इसे भी आपसे छीन लिया गया।

▪ 2 लाख करोड़ रुपए का iPhone प्लांट- इससे 75 हजार युवाओं को रोजगार मिलता, इसे भी BJP ने छीन लिया।

▪ 3,000 करोड़ रुपए का ड्रग पार्क- इससे 80 हजार युवाओं को रोजगार मिलता, इसे भी बाहर भेज दिया गया।

▪ 1.63 लाख करोड़ रुपए का इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर- इससे 2 लाख युवाओं को रोजगार मिलता। इसे भी छीन लिया गया।

▪ 7,000 करोड़ रुपए का GAIL पेट्रोकेमिकल प्लांट- इससे 21 हजार युवाओं को रोजगार मिलता, ये भी दूसरे प्रदेश में भेज दिया गया।

▪ 90 हजार करोड़ रुपए के सेमीकंडक्टर प्लांट्स- इससे 3 लाख युवाओं को रोजगार मिलता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here