सीएम योगी: ‘‘अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब मथुरा में कृष्ण कन्हैया मंदिर का समय आ गया है’’

0
cm yogi

झारखण्ड : आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में विभिन्न जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसैलाब को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) करमवीर सहित पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखण्ड के विकास के लिए भेजे गए पैसे पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के नेताओं ने डकैती डाली है.भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जहां भी है, वहां न ‘लव जिहाद’ हो सकता है, न ‘लैंड जिहाद’…भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है… जैसे ही झारखण्ड में सरकार बनेगी, एक तरफ इन घुसपैठियों को बाहर करेंगे और दूसरी तरफ डेढ़ लाख सरकारी नियुक्ति का विज्ञापन भी जारी करेंगे…उन्होंने हिंदुओं से सुरक्षा के लिए एकजुट होने का आग्रह किया और कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के बाद अब मथुरा में कृष्ण मंदिर का समय आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here