IPL 2020/ प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज आमने-सामने होगी पंजाब और कोलकाता, जानिए कैसी रहेगी संभावित Playing XI

0

IPLलगातार चार जीत से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी।दोनों टीमें आईपीएल के 46वें मुकाबले में आमने सामने होंगी. आईपीएल में इस समय प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की जंग काफी रोमांचक हो चुकी है। केकेआर (KKR) ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें से उसने छह में जीत और पांच में हार का सामना किया है और 12 अंको के साथ वह चौथे स्थान पर है।वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी अब तक 11 मैच खेले हैं और उसमें से पांच में जीत और छह में हार का सामना किया है। 10 अंको के साथ वह पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स के भी 10 अंक है लेकिन पंजाब का नेट रनरेट बेहतर है। हालांकि प्लेऑफ की ओर मजबूती से आगे बढ़ने के लिए दोनों ही टीमों को आज हर हाल में जीत चाहिए क्योंकि अब दोनों के पास केवल तीन ही मैच बचे हैं।आइये डालते है एक नजर दोनों टीमों की संभावित Playing XI पर-
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान) दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्गुसन, प्रसिद्ध कृष्णा।पंजाब के पास कप्तान के एल राहुल और मयंक अग्रवाल के रूप में दो अच्छी फॉर्म में चलने वाले बल्लेबाज है। क्रिस गेल की उपस्थिति से टीम का उत्साह बढ़ा है। जब से गेल को टीम में शामिल किया गया है तब से उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। निकोलस पूरन भी खतरनाक बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म अब भी टीम के लिए चिंता का विषय है।अग्रवाल घुटने की चोट के कारण सनराइजर्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे लेकिन उनके केकेआर के खिलाफ खेलने की उम्मीद है। केकेआर की टीम भी दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत टीम के खिलाफ जीत से उत्साहित है और वह विजय अभियान बरकरार रखने के लिए बेताब होगी।ranjana