सांसदों के निलंबन के खिलाफ रांची और हजारीबाग में I.N.D.I.A गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, राजेश ठाकुर ने कहा”ये लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष है”

0

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वाम दलों के नेताओं ने आज रांची और हजारीबाग में सांसदों के निलंबन के खिलाफ राँची में प्रदर्शन किया.प्रदर्शन के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए।आज हजारीबाग में I.N.D.I.A गठबंधन के सभी दलों के नेताओं व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा धरना प्रदर्शन किया।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा ये लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष है,जब बात लोकतंत्र पर आयेगी तो तानाशाही के विरोध में जन जन एक होगा, सदैव लोकतंत्र और जनहित की रक्षा हेतु I.N.D.I.A गठबंधन आगे आकर संघर्ष करेगी.ठाकुर ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार जन प्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। हम केंद्र के तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।’’I.N.D.I.A के नेतागण ने विपक्षी दलों के 142 सांसदों के निष्कासन के खिलाफ राँची में भी धरना प्रदर्शन किया.प्रदर्शनकारियों का कहना है की ये केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार के अलोकतांत्रिक फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन है .राजधानी के जिला स्कूल से जुलूस निकाला गया और राजभवन के पास इसका समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here