हजारीबाग सांसद सह वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा नई दिल्ली में झारखण्ड भाजपा के सांसदों की बैठक में शामिल हुए ।इस दौरान विभिन्न विकासशील व संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखण्ड में 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बीजेपी का परचम लहराएगा। इसके अलावा सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा से कल मुलाकात कर हजारीबाग जिले में सूखे की गंभीर मार झेल रहे प्रखंडों के बारे में अवगत कराया। सानसद ने कहा ”यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि झारखंड सरकार ने राज्य में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह है कि वे अविलंब इस गंभीर मामले पर कार्रवाई करें और केंद्र सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए अन्नदाताओं को राहत पहुंचाएं।”



