“उलगुलान न्याय महारैली” से पहले प्रभात तारा मैदान सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

0

रांची: कल (21 अप्रैल ) होने वाली “उलगुलान न्याय महारैली” से पहले प्रभात तारा मैदान (रांची) जाकर, सीएम चम्पई सोरेन ने तैयारियों का जायजा लिया।इस दौरान झारखंड मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी बसंत सोरेन एवं झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य समेत इंडिया गठबंधन के कई साथी मौजूद थे। सीएम ने कहा विपक्षी दलों की राज्य सरकारों के खिलाफ एजेंसियों के दुरुपयोग एवं इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत हजारों करोड़ की संगठित लूट ने भाजपा के चेहरे से शराफत का नकाब उतार फेंका है।केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ देश भर के नेताओं का यह महाजुटान भारत की राजनीति को एक नई दिशा देगा।इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त बाबू की गिरफ्तारी के खिलाफ चल रही झामुमो की “न्याय यात्रा” का भी कल समापन होगा, जिसके बाद हम अपनी लड़ाई को जनता की अदालत में लेकर जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here