रांची के पिता-पुत्र को करीब 80 लाख के अफीम के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

बरेली पुलिस द्वारा ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को शाही थाना पुलिस और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने नगर पंचायत शाही तिराहे से रांची के दो तस्करों को आठ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया. आठ किलो अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 80 लाख के करीब है.दो तस्कर अफीम नेपाल के लोगों से खरीद कर झारखण्ड, बिहार और उत्तर प्रदेश के रास्ते से उत्तराखंड में ग्राहकों की बेचने जा रहे थे. लेकिन यूपी पुलिस ने उनका मकसद पूरा होने से पहले ही उन्हें दबोच लिया.दोनों पिता-पुत्र हैं और रांची के सहदेव नगर शिव मंदिर के पास रहने वाले हैं.पिता का नाम मुकेश चौरसिया उर्फ मंटू और पुत्र का नाम प्रियांशु चौरसिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here