नवाब चिश्ती की गिरफ्तारी के बाद अब झारखंड के एक मंत्री और विधायक के साथ फोटो हो रहा वायरल 

0

राजधानी रांची के मेन रोड में हिंसा के बाद दंगा भड़काने और दंगा में शामिल लोगों के खिलाफ डोरंडा थाने की पुलिस ने कारवाई करते हुए मंगलवार को नवाज चिश्ती नामक युवक को गिरफ्तार किया. नवाज चिश्ती सोशल मीडिया पर दंगा भड़काने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए पोस्ट करता था. पुलिस विशेष शाखा से मिले इनपुट पर आरोपित को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ डोरंडा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है.नवाब चिश्ती का झारखंड के एक मंत्री और विधायक के साथ फोटो वायरल हुआ है. वायरल फोटो में मंत्री हफीजुल हसन और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी साथ नवाब चिश्ती दिख रहा है. 

एकरा मसजिद के पास पांच जुलाई 2019 को विवेक श्रीवास्तव और दीपक पर चाकू से हमला करने वाले नवाब चिश्ती व तबरेज अंसारी उर्फ शेरा को हिंदपीढ़ी पुलिस ने बीते 31 जुलाई 2019 गिरफ्तार किया था. दोनों को जेल भेज दिया गया था. डोरंडा निवासी नवाब चिश्ती को गुरुनानक स्कूल के समीप से और शेरा को उसके घर हिंदपीढ़ी के भट्ठी चौक के पास से गिरफ्तार किया गया था.जानकारी के मुताबिक, पांच जुलाई को एयरपोर्ट रोड में हिंदपीढ़ी के कुछ युवकों के साथ मारपीट की गई थी़. इसी कड़ी में एकरा मसजिद के पास बवाल किया गया था, जिसमें विवेक और दीपक को चाकू मार दी गयी थी.

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में देखा कि उपद्रवी तत्व जब डोरंडा क्षेत्र से मेन रोड की ओर जा रहे थे, उस दौरान डोरंडा राजेंद्र चौक पर नवाब चिश्ती को भी देखा गया था. नवाज चिश्ती दंगा और हिंसा भड़काने के आरोप में पूर्व में भी वह जेल जा चुका है. आरोपित ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि सोशल मीडिया पर वह धार्मिक उन्माद पैदा करने के लिए उत्तेजक मैसेज भेजता है. रांची पुलिस इस घटना के पीछे के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है. पुलिस अफसरों के अनुसार जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा, इस घटना के पीछे कौन है, और किसके कहने पर या घटना हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here