स्वतंत्र पत्रकार रूपेश कुमार सिंह के पूरे घर की तलाशी के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

झारखंड के सरायकेला-खरसांवा की पुलिस स्वतंत्र पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को आज सुबह रामगढ़ स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है.आज सुबह 5:30 को लगभग सात बोलेरो भरकर पुलिस फोर्स आई जिसमें घोषित रूप से सरायकेला खरसावां थाना के डीएसपी चंदन कुमार वत्स के लिंडिग में पूरी पुलिस फोर्स थी, मगर ऐसा माना जा रहा है कि अघोषित रूप से एसआईबी, एनआईए के लोग भी थे।पहले सिर्फ सर्च वारंट बताकर पूरे घर की तलाशी ली. इसके बाद पुलिस रूपेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया.हर समान को खंगाला गया और जब्ती के कुछ सामान को रख लिया उस जब्ती में लेपटॉप, मोबाइल के अलावा एक लाल ब्यू फूल के छाप वाली चादर भी ली.जानकारी के अनुसार एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस से जुड़े मामले में गिरफ्तारी हुई है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है.लेकिन राज्य की पुलिस किसलिए उन्हें गिरफ्तार की अभी भी रहस्य बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here