साइबर अपराध पुरे देश- विदेश में बढ़ता जा रहा है.ऐसा ही घटना आज धनबाद से मिला पुलिस ने 2 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. धनबाद पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिली थी और उसी नंबर की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही थी.छानबीन के दौरान सुखधाम रेसीडेंसी के फ्लैट में रेड किया और वही से दोनों साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया .दोनों अपराधी किशन कुमार और पवन कुमार के नाम से जाना जाता है.पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से 9 मोबाइल,14 एटीम कार्ड,11 सिम और पासबुक,चेकबुक,आधार कार्ड आदि बरामद किये है.यह दोनों साइबर अपराधी लोगो को धमकाकर ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए भी मजबूर करते थे.पुलिस ने बताया की यह गैंग में कई और लोग शामिल है जिसे पुलिस छापामारी के लिए पता लगा रही है.




