झारखण्ड के लातेहार में नक्सलियों ने फिर से दहशत फैलाना शुरू कर दिया है .नक्सलियों ने कल 26 जुलाई की रात लातेहार हेरहंज थाना क्षेत्र के समीप दो हाइवा में आग लगा दिए .यह दोनों हाइवा DVC कंपनी के ट्रान्सपोर्टिंग कार्य में लगे हुए थे.वही हाइवा के चालक और उपचालक को भी आग के हवाले कर दिए. हाइवा के चालक और उपचालक खुद को बचा लिए पर हाइवा जल गए .इधर नक्सलियों ने दहशत फ़ैलाने के बाद जंगल की और भाग निकले .मौके पर पुलिस अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली .भागने के दौरान घटना के समीप एक कागज भी छोड़े जिसमे लिखा था की अगर संगठन को मैनेज किये बिना काम किया तो फौजी कार्रवाई होगी आगे डिवीसी टीपीसी लिखा हुए था.पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे को अपने कब्जे में ली लये है .और नक्सलियों को पकड़ने में लग गए .




