नीति आयोग की बैठक से झारखण्ड सीएम ने बनाई दूरी, INDIA से अकेले शामिल हुई बंगाल सीएम ने बीच में छोड़ दी बैठक

0
hemant soren

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में नीति आयोग की बैठक चल रही है. कल पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं और हेमंत सोरेन बैठक में जायेंगे और वहां जाकर विरोध दर्ज करायेंगे लेकिन बैठक में सीएम हेमंत सोरेन नहीं शामिल हुए। हालांकि सीएम हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान कहा था कि नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे और झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग करेंगे।कांग्रेस का दबाव था कि इंडिया गठबंधन के बहिष्कार शासित राज्य इस बैठक से दूर रहे, संभावना जताई जा रही है कि शायद झारखंड सीएम इसी कारण बैठक में शामिल नहीं हुए। इधर बैठक में सीएम ममता बनर्जी तो शामिल हुई लेकिन खबर है कि बनर्जी बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गईं.दिल्ली में नीति आयोग की बैठक पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “… मैं बोलना चाहती थी लेकिन मुझे सिर्फ 5 मिनट ही बोलने की इजाजत मिली। मुझसे पहले जिन लोगों ने बोला वह 10-20 मिनट तक बोले। विपक्ष की तरफ से मैं अकेली इस बैठक में हिस्सा ली। लेकिन फिर भी मुझे बोलने की अनुमति नहीं दी गई। यह अपमानजनक है…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here