रांची:मुख्यमंत्री आवास में रसोईया के रूप में कार्यरत लक्ष्मण छेत्री की सड़क हादसे के पश्चात मृत्यु हो गई थी।आज दिवंगत लक्ष्मण के डोरंडा स्थित आवास पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।मौके पर सीएम ने परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति देने की कामना की।




