रांची : 10 नवंबर को रातू रोड, रांची में पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो होना है। इसकी तैयारी को लेकर सांसद संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उन्हें प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अन्य कार्यकर्ताओं का सुझाव लिया। उन्होंने कहा रांची महानगर, ग्रामीण सहित सभी मंडल अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। मोदी जी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए रांची की जनता भी उत्साहित है। भाजपा की डबल इंजन सरकार से ही यहां का विकास हो सकता है, यह यहां का जन-जन जानता और मानता है। सुशासन का सपना भाजपा के नेतृत्व में ही सम्भव है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को दूसरी बार चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी रांची में बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे। यह रोड शो ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट चौक तक निकाला जाएगा, जिसमें भाजपा समर्थकों और जनता का भारी जुटान होने की उम्मीद है।




