10 दिन के अंदर पीएम मोदी की झारखण्ड में होगी दोबारा एंट्री , उनसे पहले आएँगे अमित शाह

0
PM modi

Ranchi: 10 दिन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरी बार झारखंड में आगमन होने वाला है.झारखंड प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने बताया कि 03-04 मई 2024 को झारखंड में चुनावी सभा और रोड शो करने के बाद अब वे 12 मई को झारखण्ड आ रहे हैं. इस बार वे चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया में चुनावी सभा करेंगे.पीएम मोदी से पहले 10 मई को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह खूंटी में चुनावी सभा करेंगे और खूंटी से लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगेंगे.10 दिन के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरी बार झारखंड में एंट्री पर झारखंड के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि पीएम एक आदिवासी बहुल प्रदेश में वोट के लिए बार-बार आ रहे हैं,लेकिन मणिपुर जाना तो दूर ,इनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here