जैसा की पता है लोकसभा चुनाव चल रही है चुनाव के कारन शहर के चारो और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. चेकिंग के दौरान जामताड़ा जिले में उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 लाख 75 हजार जब्त किया है। जामताड़ा डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाकों के अलावा अन्य सभी स्थानों में एफएसटी के माध्यम से 24 घंटे नजर रखी जा रही थी.यह पैसे मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र से बरामद हुए हैं। मिहिजाम थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में एफएसटी टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार एक व्यक्ति से 16 लाख 75 हजार 3 सौ रुपए नकद प्राप्त हुए। जिसकी करवाई करते हुए. पुलिस ने उसे जप्त किया है.एक व्यक्ति के पास से इतनी बड़ी रकम बरामद होना पुलिस को संदेह हो रही है की एक व्यक्ति के पास इतना पैसा कैसे आया.मामले की विधिवत्त जांच होने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस मद में इतनी बड़ी राशि ले जाई जा रही थी। प्रशासन के द्वारा फिलहाल बरामद हुई राशि किसके पास से मिला है यह उजागर नहीं किया गया है।पुलिस जांच कर रही है और पुलिस का मानना है की ये पैसा किसका है जो बहुत जल्द ही पता चल जायेगा.




