सीएम चम्पई सोरेन :…अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला?

0
cm champai soren

झारखंड में घुसपैठिये को लेकर भाजपा द्वारा सीएम चम्पई सोरेन द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर सीएम चम्पई सोरेन ने आज जवाब दिया है .आज एक्स (ट्विटर) पर सीएम चंपई सोरेन ने लिखा :भाजपा के नेता आरोप लगाते हैं कि झारखंड में घुसपैठिये आकर डेमोग्राफी चेंज कर रहे हैं।वैसे ये घुसपैठिये आते कहाँ से हैं? और उस अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला? राजनीति करने की जगह, उस सीमा को “सील” क्यों नहीं किया जाता? यह गलती किस की है?झारखंड में राशन कार्ड तक आधार संख्या के बिना नहीं बनते। जब आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी केंद्र सरकार के अधीन काम करती है, नागरिकता देना भी केंद्र के अधिकार क्षेत्र आता है, तो फिर इस प्रक्रिया में होने वाली गड़बड़ी (?) के लिए कौन जिम्मेदार है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here