बोकारो पुलिस ने 870 ग्राम गांजा से साथ एक गांजा तस्कर को पकड़ा,खैनी की दुकान में गांजा का कारोबार करता था.

0
BOKARO

झारखड बोकारो के बेरमो अनुमंडल में पुलिस ने गांजा तस्कर करने वाले एक को किया गिरफ्तार. पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया.वो बोकारो वो ग्राम पटवा के होसिर टोला का रहनेवाला है. गिरफ्तारी में आया शख्स महेन्द्र प्रसाद है. जिसकी उम्र 59 वर्ष है. पुलिस ने महेन्द्र प्रसाद के पास से 160 पुड़िया गांजा बरामद किया है.गिरफ्तार महेन्द्र प्रसाद साडम बाजार मे खैनी का दुकान चलाता है.लेकिन वह वहाँ खैनी कम गांजा का कारोबार ज्यादा करता है. वहीं बेचने के लिये वो गांजा ले जा रहा था और पुलिस ने पकड़ लिया.बोकारो गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोकता ने अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की और छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया है.थैले में 160 गांजा का पुड़िया जिसका वजन 870 ग्राम था. पुलिस ने गांजे के साथ उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है .आप को बता दे की महेन्द्र प्रसाद के पास से एक इलेक्ट्रोनिक तराजू और दो चिलम भी बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्तार शख्स महेन्द्र प्रसाद पूछताछ कर रही है की वो ये सभी नशा का सामान कैसे लाया करता था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here