पीएम मोदी: अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज

0
PM Modi

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारम्‍भ करत हुए लाभार्थियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया.दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर आयुष्‍मान भारत योजना 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है.पीएम नरेंद्र मोदी आज कहा अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी। चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ‘आयुष्मान योजना’ के अंतर्गत लाया जाएगा। आज धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। पीएम ने कहा हमारी सरकार जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चला रही है। इससे ना सिर्फ गर्भवती महिलाओं की जिंदगी बच रही है, नवजात शिशुओं का जीवन बच रहा है, बल्कि वो गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बच रहे हैं।मैं अपने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को महंगे इलाज के बोझ से बाहर निकालकर ही रहूंगा और देश आज इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।इसके अलावा आज पीएम मोदी ने कहा 2 दिन बाद हम सभी दीपावली का पर्व भी मनाएंगे।इस साल की दीपावली बहुत खास और विशेष है।500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं, और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है।इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिए, यातनाएं झेली।हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसी विशेष, खास और भव्य दीपावली के साक्षी बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here