हजारीबाग शहरी क्षेत्र के बड़ा बाजार में मंगलवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने रामनवमी कमिटी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जमीन कारोबारी मंजीत यादव को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि उनके आवास के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है।मंजीत यादव को 3-4 गोलियां मारी गई जिसमें एक गोली पेट में, जबकि दो गोली पीठ के अन्य जगहों में मारी गयी है।घायल अवस्था में मंजीत यादव को अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




