गुमला, झारखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा-NDA ने ही द्रौपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति बनाया है लेकिन हमें ये नहीं भूलना है कि कांग्रेस का द्रौपदी मुर्मू के साथ कैसा व्यवहार रहा है। कांग्रेस ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति चुनाव में हराने के लिए पूरा दम लगा दिया। आज भी कांग्रेस के लोग द्रौपदी मुर्मू जी का अपमान करने से बाज नहीं आते हैं। कांग्रेस और उनके साथी आदिवासी संतानों को ऊंचाई पर नहीं देख सकते।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “झारखंड में घुसपैठ को रोकने के लिए यहां पर भाजपा सरकार चाहिए, झारखंड की पहचान को बचाने के लिए यहां भाजपा सरकार चाहिए, युवा को नौकरी मिली और महिलाओं की सुरक्षा के लिए यहां पर भाजपा की सरकार चाहिए..’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “JMM-कांग्रेस के इरादे कुछ अलग ही है कांग्रेस जानती है कि आदिवासी,OBC, दलित और बाहुल्य वाले राज्यों में वे इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां पर ये समाज एकजुट हो गया इसलिए कांग्रेस का शाही परिवार दलित समाज की एकता, ST समाज की एकता, OBC और आदिवासी समाज की एकता को तोड़ना चाहते हैं। ये लोग SC/ST,OBC को मिला आरक्षण को छिनना चाहते हैं।”




