बड़कागांव: कांग्रेस प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने माँगा वोट

0
hemant soren

बड़कागांव : बड़कागांव विधानसभा के थाना मैदान भुरकुण्डा में बड़कागांव की कांग्रेस प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के लिए हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया.मौके पर अम्बा प्रसाद ने कहा आगामी 23 नवंबर को चुनाव के नतीजो में जनता इस बार बहुमत का एक नया इतिहास महागठबंधन के नाम लिखने जा रही है। इस अपार स्नेह , समर्थन , विश्वास के लिए बड़कागांव परिवारजनों की मैं हृदय से आभारी हूँ , आपके इस उत्साह से यह स्पष्ट संदेश है की बड़कागांव में बाहरी नाय चलतव। हेमंत सोरेन ने कहा हमने झारखण्डवासियों पर हुए वर्षों के बोझ को कम करके उन्हें इस विकट महंगाई में मदद देने का काम किया है। हमने अपने कई निर्णयों से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को महाजनों के चंगुल से निकालने का काम किया है।आने वाले वर्षों में इस युवा झारखण्ड और राज्यवासियों को सशक्त करने का हम काम करेंगे।हमने लाखों लोगों का बकाया बिजली बिल एक झटके में माफ किया हैहम फिर सरकार बनायेंगे और अगर किसी के ऊपर पूर्व में बिजली बिल नहीं चुकाने को लेकर केस-मुकदमा हुआ है तो वो सभी केस भी माफ करेंगे।झारखण्डियों का हक-अधिकार भाजपा को कुचलने नहीं देंगे। विस्थापितों के अधिकार के साथ किसी को सेंधमारी नहीं करने देंगे।जो हम लोगों ने विस्थापित आयोग बनाया है उसमें यह सुनिश्चित करेंगे कि झारखण्डियों को उनका हक मिला है कि नहीं। झटके में माफ किया है हम फिर सरकार बनायेंगे और अगर किसी के ऊपर पूर्व में बिजली बिल नहीं चुकाने को लेकर केस-मुकदमा हुआ है तो वो सभी केस भी माफ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here