चुनाव से पहले मरांडी का वादा ”NDA की सरकार बनते ही बेईमान अफ़सरों की सम्पत्ति का उपयोग पब्लिक के सार्वजनिक कार्यों के लिए होगा”

0
babulal marandi

राजधनवार से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर कहा ”सूचना मिल रही है कि झारखंड के कुछ ज़िलों में प्रमुख प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सत्तारूढ़ पार्टी के लिये व्यापारियों, कारोबारियों से मोटी रक़म वसूल कर रहे हैं। ऐसी ही एक सटीक जानकारी मिलने पर मैंने मुख्य सचिव को सूचित कर कहा है कि ऐसे सारे अधिकारियों को ये ग़लत काम करने से रोकें। प्रशासनिक मर्यादा एवं शासन पर जनता का विश्वास बनाये रखने के लिये मैं ऐसे किसी बेईमान वसूलीकर्ता अफ़सर का नाम अभी सार्वजनिक नहीं कर रहा हूँ।लेकिन मैं राज्य के छोटे-बड़े अफ़सरों के करवद्ध अपील करता हूँ कि वे सत्तारूढ़ पार्टी के लिये चुनावी लेवी वसूलने के बेजा हरकतों से बाज आयें।मैं वादा करता हूँ कि राज्य में एनडीए की सरकार बनते ही बिहार के तर्ज़ पर क़ानून बनाकर वैसे बेईमान अफ़सरों की सम्पत्ति, ज़मीन-जायदाद, मकान सीधे जप्त कर उसका उपयोग स्कूल, अस्पताल खोलने जैसे पब्लिक के सार्वजनिक कार्यों के लिये किया जायेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here