रांची पुलिस के PCR वैन पर गिरी पिकअप वैन,चार जख्मी

0
PCR VAN

रांचीः मंगलवार की सुबह रांची के बीआईटी इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक अनियंत्रित पिकअप वैन हाइवे पर गस्त कर रहे पीसीआर के ऊपर जा गिरा. इस हादसे में मेसरा ओपी के ड्राइवर नवल किशोर और महिला जवान बबिता कुमारी बुरी तरह से घायल हो गये हैं. दोनों को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला होमगार्ड जवान बबीता कुमारी के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हुए हैं. वहीं चालक सिपाही का एक पैर टूटा है. वहीं पिकअप वैन के ड्राइवर सहित दो अन्य भी जख्मी हुए हैं. एक अफसर और एक महिला होमगार्ड की जवान हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे. मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे हाइवे के किनारे PCR वैन को खड़ा किया और सभी बाहर निकलकर खड़े हो गये. इसी बीच एक पिकअप वैन पहले डिवाइडर से टकरायी और उछलते हुए पीसीआर वैन के छत पर जा गिरी. मौके पर मौजूद महिला होमगार्ड जवान बबिता कुमारी और चालक नवल किशोर का पैर गाड़ी के नीचे दब गया. कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भेजा. मामले की जानकारी जैसे ही रांची के सीनियर एसपी चंदन सिन्हा को मिली वे मौके पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here