बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हजारीबाग के सांसद जयन्त सिन्हा से स्पष्टीकरण मांगा है कि जयन्त सिन्हा मनीष जायसवाल के उम्मीदवार बनाये जाने के बाद से पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में क्यों नहीं दिख रहे.आदित्य साहू ने पत्र में लिखा लोकसभा चुनाव-2024 में जब से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी द्वारा श्री मनीष जयसवाल जी को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तब से आप न तो चुनाव प्रचार-प्रसार और न ही संगठनात्मक कार्य में रुचि ले रहे हैं। इसके बावजूद इस लोकतंत्र के महापर्व में आप अपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। आपके द्वारा बरती गई इस रवैये से पार्टी की छवि धुमिल हुई है।भाजपा के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी के निर्देशानुसार आपसे अनुरोध है कि इस संबंध में 2 दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण देने का कष्ट करें।




