8 रुपए महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल,झामुमो ने पूछा ”रूस से तेल ख़रीदना बंद क्यों किया?”

0
petrol diesel

रांची : पेट्रोल-डीजल 11 दिन में 8 रुपए महंगा हो गया है ।आज फिर पेट्रोल पर 2.87 रुपए और डीजल पर 2.80 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।15 मई को पेट्रोल 3.29 रुपए, डीजल 3.11 रुपए;19 मई को पेट्रोल 96 पैसे, डीजल 94 पैसे;23 मई को पेट्रोल 94 पैसे, डीजल 95 पैसे;25 मई को पेट्रोल 2.87 रुपए, डीजल 2.80 रुपए यानि 11 दिन में अब तक पेट्रोल 8.06 रुपए और डीजल 7.80 रुपए मंहगा हुआ.तेल के बढ़ते दामों पर विपक्ष मोदी सरकार को लगातार निशाना बना रही है. झारखण्ड में मोदी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि ”सिर्फ़ एक सवाल रूस से तेल ख़रीदना बंद क्यों किया ?जब बिना हॉर्मुज़ की खाड़ी – हमारे पास रूस से सस्ता तेल आ रहा था – तब उसे बंद करने की क्या ज़रूरत आज पड़ी ?”

राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज : महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला।पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं – ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था। पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे – और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया।और, ये बढ़त होती ही जाएगी।महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है – चुनाव में वादे, और बाक़ी समय जनता की जेब पर वार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here