पहली बार अपने सीएम को देख खुश हुए बूढा पहाड़ क्षेत्र के लोग

0

झारखंड गठन के बाद और उससे पूर्व से उपेक्षित गढ़वा स्थित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों के दिन अब बहुरेंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इसके लिए पहल कर दी है। इस पहल के पहले चरण में मुख्यमंत्री खुद बूढ़ा पहाड़ 5.2 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समेकित विकास के लिए 100 करोड़ की लागत से बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना (बीपीडीपी) का शुभारंभ मुख्यमंत्री की ओर से किया गया। बूढ़ा पहाड़ लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा था। सीएम के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा और सीआरपीएफ के आईजी भी बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों के निरंतर प्रयास के बाद बूढ़ा पहाड़ इलाके से नक्सलियों का खात्मा किया गया है। सितंबर 2022 में विशेष अभियान के बाद इस क्षेत्र को माओवादियों के चंगुल से मुक्त करने में सफलता मिली थी। इसके बाद से राज्य सरकार की ओर से प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू गई, जिससे ग्रामीण अबतक वंचित थे। इस क्रम में विगत वर्ष नवंबर माह में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपकी योजन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन बूढ़ा पहाड़ स्थित विभिन्न गांवों में किया गया। ।
मुख्यमंत्री बूढ़ा पहाड़ स्थित टेहरी पंचायत के 150 से अधिक ग्रामीणों के साथ संवाद किया। बूढ़ा पहाड़ के स्थानीय निवासी अपने बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देखकर बहुत खुश नजर आए। वे बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय लोगों को मिनी ट्रैक्टर, पंपसेट, बीज, कृषि संबंधी किट, राशन किट, फुटबॉल किट, साइकिल सहित अन्य कल्याणकारी योजना का लाभ दिया। साथ ही, बूढ़ा पहाड़ पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से साथ बातचीत भी करेंगे। इसके अतिरिक् मुख्यमंत्री बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र स्थित विभिन्न गांव में 90 प्रतिशत अनुदान पर सरकारी- निजी तालाब जीर्णोद्वार योजना समेत कई योजनाओं की शुरुआत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here