आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते है अभिनेता अली खान, कहा- मुसलमानों को टिकट नहीं मिला तो पार्टी को होगा नुकसान

0

Ali Khanपटना:     बॉलीवुड अभिनेता अली खान इस बार बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। अली खान शेरघाटी विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते है। इस सिलसिले में अली खान राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।

वहीं, अली खान ने कहा कि वह शेरघाटी विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते है। इसको लेकर उनकी पहले से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के साथ बात हो चुकी है। अली खान ने कहा कि अगर मुसलमान को टिकट नहीं मिला, तो आरजेडी को नुकसान होगा। अली खान ने कहा कि उनका लालू परिवार से 25 साल पुराना नाता है। एक दूसरे के सुख और दुख में शामिल होते रहते हैं।
इसके अलावा, अली खान ने कंगना रनौत के सवाल पर कहा कि यह राजनीतिक मामला है। मुझे नहीं मालूम की कंगना के साथ क्या हो रहा है। इस तरह से नहीं होना चाहिए। सुशांत पर अली खान ने कहा कि उनके परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए। बता दें कि, अली खान बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,