बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ पूरी दुनिया में चर्चा में है. रिलीज के तीन दिन के अंदर ही फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इसी के साथ ‘पठान’ वर्ल्डवाइड ₹300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली सबसे तेज हिंदी फिल्म बन गई है।शाहरुख के फैन्स पिछले चार साल से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे थे । अब, शाहरुख ने ‘पठान’ के माध्यम से पर्दे पर वापसी की है जिसे देखने के लिए प्रशंसक सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं।शाहरुख के फैन्स पूरी दुनिया में हैं और उनकी फिल्मों का फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है. फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए फैन्स बार-बार थिएटर जा रहे हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जादू दिखाया है और रिलीज के तीन दिन के अंदर ही दुनिया भर की कई बड़े बजट की फिल्मों को पछाड़ दिया है. अब तक इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं.
फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को दर्शकों के सामने आ चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में ही 313 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ की कमाई कर सभी को चौंका दिया था. फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन ज्यादा कमाई की। इसने दूसरे दिन 70 करोड़ की कमाई की। अब रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने पहले दो दिनों के मुकाबले कम कमाई की है.पूरे भारत में ‘पठान’ ने तीसरे दिन सिर्फ 35 करोड़ की कमाई की है। तो इस तरह रिलीज के तीन दिन के अंदर ही इस फिल्म ने 163 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.



