पलामू के चिड़ीकलां गांव में नशे में धूत पति ने अपनी ही पत्नी की लाठी से पीटकर ह*त्या कर दी । बेटे ने जब ऐसा करते देखा तो उसने सीधे पुलिस में शिकायत कर दिया । बताया जा रहा है कि आरोपित मानसिक रूप से बीमार है फिलहाल पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। तरहसी थाना क्षेत्र के चिड़ीकलां गांव में नशे मे धूत पति ने पत्नी को लाठी से पीट कर ह*त्याकर दी। सूचना मिलते ही तरहसी थाना की पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित मानसिक रूप से बीमार है फ़िलहाल आरोपी रांची के कांके स्थित मानसिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।नशे में उसने घटना को अंजाम दिया है। इस सिलसिले में विनोद के 26 वर्षीय पुत्र पप्पू भुइंया ने पिता के खिलाफ ह*त्या की प्राथमिक की दर्ज कराई है। घटना दो दिन पहले की है, आरोपी का बेटे ने बताया की उस वक्त वह पांकी थाना क्षेत्र के टईया गांव गया हुआ था। सूचना मिलते ही आनन् -फानन में घर पंहुचा तो देखा की उसके पिता ने माँ को म*र दिया है ,उसके पिता विनोद मानसिक रूप से बीमार थे। बावजूद लगातार शराब का सेवन करते थे। वे अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करते थे।21 फरवरी की शाम करीब चार बजे शराब के नशे में घर आकर मां पारो देवी से विवाद होने पर लाठी से पीट उसकी ह*त्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपित को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया।



