किसानों आंदोलन मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,झारखंड राज्यपाल ने कहा ”हमें समझ नहीं आता क्यों?”

0

हरियाणा: पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान केंद्र सरकार से एमएसपी की गारंटी की मांग के साथ सड़कों पर हैं. वे एमएसपी पर कानून की मांग कर रहे हैं. हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को हिसार जिले के खेड़ी चोपता में आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, जबकि सूत्रों ने संकेत दिया कि क्षेत्र में तनाव के बीच किसान नेता सुरेश कोथ सहित उनमें से लगभग एक दर्जन को हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ द सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अग्नोस्तोस थिओस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सरकार से आंदोलनकारी किसानों की मांगों पर विचार करने,किसानों के साथ उचित व्यवहार, दिल्ली जाने का रास्ता खोले जाने और किसानों को राजधानी में प्रवेश करने दिए जाने की मांग राखी है। याचिका में आगे कहा गया है कि विरोध-प्रदर्शन करना किसानों का अधिकार है और इसलिए उन्हें दिल्ली जाने और प्रदर्शन करने से ना रोक जाए. इसी बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, “पंजाब से अक्सर किसानों के आंदोलन की खबरें आ रही हैं। हमें समझ नहीं आता क्यों? मैं नहीं जानता कि कानून द्वारा न्यूनतम मूल्य का आश्वासन कैसे दिया जा सकता है। मैं नहीं जानता कि उनकी मांग कितनी व्यावहारिक है। जब आप बड़ी संख्या में आ रहे हैं, यातायात अवरुद्ध कर रहे हैं, तो सरकार को कुछ कदम उठाने होंगे।”

गौरतलब है कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन में किसान पिछले पांच दिनों से खेड़ी चोपता पर धरने पर बैठे थे।सूत्रों ने कहा कि बड़े आंदोलन के समर्थन में उनकी शुक्रवार को पंजाब की खनौरी सीमा की ओर बढ़ने की योजना थी।हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप टकराव हो गया।पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की, जबकि आंदोलनकारियों ने उन पर पथराव किया।पथराव में कुछ किसानों को चोटें आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here