दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने FEMA के तहत प्रवर्तन निदेशालय की जांच के संबंध में मीडिया को ‘संवेदनशील’ जानकारी लीक करने के ख़िलाफ़ टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की याचिका ख़ारिज कर दी है.मोइत्रा ने मीडिया को लीक और असत्यापित जानकारी की रिपोर्टिंग से रोकने की भी मांग की थी।मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा ”चंद पैसों के लिए देश की सुरक्षा को गिरवी रखने वाली तृणमूल कॉंग्रेस की पूर्व सांसद को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका,अख़बार अपनी बात छापते रहे,प्रेस की स्वतंत्रता के लिए बधाई.”



