पाकिस्तान: कराची में अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए।पाकिस्तान के डॉन अखबार ने कराची के सिविल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के हवाले से बताया कि US काउंसलेट के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. ज्यादातर मृतकों को गोली लगी। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया।बताया जा रहा है कि तेहरान पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान समेत कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उनकी मौत से पश्चिम एशिया की राजनीति में हलचल मच गई है।




