जमशेदपुर से वाराणसी जा रही थी 70–75 यात्रियों से भरी बस,बच्ची समेत 3 की मौ*त

0
accident

Bihar के कैमूर जिले में NH-19 (कोलकाता–दिल्ली हाईवे) पर सोमवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। जमशेदपुर से वाराणसी जा रही यात्री बस को कुदरा थाना क्षेत्र के नसेज के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में एक मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 70–75 यात्रियों से भरी बस में सवार कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस और एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here