ब्लास्ट में घायल 5 जवानों में से 3 जवानों की स्थिति गंभीर, भेजा गया दिल्ली एम्स

0

11 दिसंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में 5 CRPF जवान घायल हो गए थे।घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची में भर्ती किया गया था लेकिन अब इनमें से कुछ जवानों के स्वास्थ की गंभीरता को देखते हुए 5 जवानों में से 3 जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया है।रांची में मेडिका अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था,अब आगे का इलाज दिल्ली स्थित एम्स में किया जाएगा।बता दें कि कोबरा बटालियन 209 के पांच जवान के घायल होने पर भाकपा माओवादियों का मिसिर बेसरा का दस्ता को जिम्मेदार बताया जा रहा है।घायल जवानों के नाम अजय लिंडा,शाहरुख खान, भरत सिंह,मुकेश सिह और आलोक दास हैं।

इसे भी पढ़े : नौकरी के बदले जमीन घोटाला: CBI को मिली लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here