डोरंडा स्थित डीवडीह और हरमू में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

0

रांची: डोरंडा स्थित डीवडीह और हरमू में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 350 से अधिक नागरिक और लाभार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाना है। सांसद का कहना है कि महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पिता तुल्य बताया और कहा कि वह अभिभावक के जैसा हम सबका ख्याल रखते हैं।इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होकर सांसद ने लोगों के बीच कैलेंडर और विकास पुस्तिका का वितरण किया। सभी नागरिकों के साथ सांसद ने विकसित भारत की शपथ लिया। विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से उनके अनुभव सुनना, सुखद अनुभूति देने वाला रहा।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों के बीच कैलेंडर तथा विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here