रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज फिर से ईडी द्वारा जारी समन में शामिल नहीं हुए।रांची भूमि घोटाले में मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए ईडी द्वारा जारी किया गया यह दूसरा समन था।सूत्रों के मुताबिक सोरेन ने ईडी को दोबारा पत्र भेजा है. आज सीएम सचिवालय से सूरज कुमार नामक एक कर्मी को बंद लिफाफा में चिट्ठी लेकर ईडी कार्यालय जाते देखा गया.पत्र में दी गई जानकारी अभी भी सार्वजनिक नहीं की गई है।सोरेन 14 अगस्त को ईडी के पहले समन में शामिल नहीं हुए थे और इसकी वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे वापस लेने की भी मांग की थी।



