शादी की 20वीं सालगिरह पर मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी के साथ मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना की

0
hemant soren

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शादी की सालगिरह के अवसर पर परिवार सहित प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री दंपती ने अपने बच्चों के साथ मां छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन की जानकारी मिलने पर स्थानीय श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रजरप्पा मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां राज्य ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here