कल रांची के एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्चे को जन्म देकर नवजात की मां हजारीबाग निवासी राखी कुमारी चल बसी थी। पैसा के लिए राखी का शव और बच्चा हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा नहीं दिए जाने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा मामले में संज्ञान लिया गया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर परिवार को मदद दी गयी।आज नवजात की माँ नहीं है पर वह अपने पिता करन भुइयाँ की गोद में सुरक्षित है।



