रांची: जमशेदपुर (पूर्व) सीट से निर्दलीय विधायक सरयू राय के खिलाफ डोरंडा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.यह कार्रवाई राज्य स्वास्थ्य विभाग की लिखित शिकायत के बाद की गई है.विधायक पर विभाग से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करने का आरोप लगा है.एफआइआर में आरोप लगाया गया है कि विभाग की ओर से पिछले साल डोरंडा थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी थी.एफआईआर में कुछ बेईमान पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से व्हाइटनर लगाकर सरयू राय का नाम मिटा दिया गया.इसलिए दर्ज प्राथमिकी में लिखा गया है कि सरयू राय के साथ उक्त आपराधिक कृत्य करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाये.



