कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, ”आंदोलन का दूसरा नाम कांग्रेस है”

0
Shilpi Neha Tirkey

झारखण्ड: आज देश भर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है . इसी कड़ी में मांडर प्रखंड के सरवा पंचायत और चान्हो प्रखंड के बेयासी पंचायत में आयोजित झंडोत्तोलन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई .कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, देश की आजादी में कांग्रेस के संघर्ष , त्याग और बलिदान को आज याद करने और युवा पीढ़ी को बताने का दिन है . आंदोलन का दूसरा नाम कांग्रेस है.

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, देश जब आजाद हुआ तब यहां सुई तक का निर्माण नहीं होता था , लेकिन आज हवाई जहाज तक बनाया जा रहा है . स्कूल , आंगनबाड़ी केंद्र , IIT , IIM , इसरो तक की उपलब्धि का श्रेय कांग्रेस को जाता है . वर्तमान में केंद्र में बैठी सरकार के पास खुद के द्वारा किए गए काम को बताने के लिए कुछ भी नहीं है . यही वजह है कि वो कांग्रेस के कार्य को मिटाने और नाम बदलने की राजनीति में दिन रात जुटी है . मनरेगा योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाना योजना के अस्तित्व को खत्म करने जैसा है. ये सीधे तौर पर ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने का निर्णय है . झारखंड में जो 25 साल में नहीं हुआ , वो गठबंधन की सरकार ने पेसा नियमावली को लागू कर किया है . ग्रामीण स्वशासन का अधिकार पंचायत स्तर पर विकास को नई गति देने का काम करेगा . एक तरफ जहां बीजेपी देश को दीमक की तरह खोखला करने में लगी है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस देश के निर्माण और विकास की सोच रखती है .हमारा उद्देश्य गांव – किसान – नौजवान – महिला सभी के जीवन में बदलाव लाना और उनका विकास करना है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here