गणतंत्र दिवस पर DGP तदाशा मिश्र: 326 नक्सली गिरफ्तार, 38 ने किया सरेंडर, 32 मुठभेड़ में ढेर

0
DGP Tadasha Mishra

झारखण्ड : श्रीमती तदाशा मिश्र, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने पुलिस मुख्यालय, राँची के परिसर में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर झारखण्ड पुलिस, केन्द्रीय सशस्त्र बलों के वीरगति को प्राप्त हुए अमर शहीदों को नमन किया।साथ ही पुलिस पदाधिकारियों/पुलिसकर्मियों, प्रेस/मीडिया के बंधुओं को लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय में DGP तदाशा मिश्र ने संबोधित किया.DGP तदाशा मिश्र ने कहा- 2025 में बड़ी कार्रवाई में 326 नक्सली गिरफ्तार, 38 ने किया सरेंडर, 32 मुठभेड़ में ढेर. ATS ने HuT के 5 सदस्यों समेत 30 अपराधी पकड़े.नशे के 706 मामलों में 883 गिरफ्तार, ₹58.77 करोड़ की बरामदगी.साइबर अपराध में ₹38.67 करोड़ फ्रीज, ₹1.48 करोड़ पीड़ितों को लौटाए. संविधान के मूल्यों के साथ झारखंड को अपराध व नक्सल मुक्त बनाएं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here