पलामू में गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड की लड़कियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव को रखा गया है और इसके लिए सहायता मांगी गई है।गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य की सभी लड़कियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता देगी। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म विभूषण मिलने का स्वागत किया और कहा कि उन्हें भारत रत्न देने के लिए राज्य विधानसभा से प्रस्ताव केंद्र को भेजा जा चुका है। साथ ही वित्त मंत्री ने पलामू में धान खरीद की धीमी गति पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन को खरीद प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।




