रांची : 77वें गणतंत्र दिवस पर लंदन स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के निवास स्थान पर सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया. सीएम ने एक्स पर बताया,”मेरे लिए आज अत्यंत भावुक क्षण है कि 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुझे लंदन स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर जी के निवास स्थान पर जाने का परम सौभाग्य मिला।देश के संविधान निर्माता को मैं नमन करता हूं और एक सशक्त लोकतंत्र की नींव रखने वाली उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।बाबा साहेब के समावेशी, सशक्त और समानतामूलक समाज के विचारों से प्रेरणा लेते हुए मैं निरंतर आगे बढ़ता रहूंगा।जय संविधान!जय भीम!”




