IAS टीना डाबी का वीडियो वायरल, ध्वजारोहण के दौरान उल्टी दिशा में खड़ी होकर देने लगी सलामी

0
IAS officer Tina Dabi

राजस्थान : बाड़मेर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के दौरान IAS टीना डाबी के सैल्यूट की दिशा को लेकर चर्चा तेज है।ध्वजारोहरण के बाद वह उल्टी दिशा में खड़ी होकर सलामी लेने लगी.तभी उनकी सुरक्षा में तैनात जवान ने इशारा किया. इसके तुरंत बाद वह सही दिशा में खड़ी हो गई. प्रोटोकॉल और अनुशासन उच्च अधिकारियों के लिए बहुत मायने रखता है। ऐसे में लोगों को यह चूक हैरान करने वाली लगी।विवाद के बीच जिला कलेक्टर टीना डाबी ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण ध्वजारोहण के दौरान उनके दोनों ओर कर्मचारी खड़े थे. उन्हें देखते हुए वह स्वाभाविक रूप से थोड़ी तिरछी खड़ी हो गई थीं. हालांकि, अगले ही पल उन्होंने घूमकर अपनी दिशा ठीक कर ली. उन्होंने इसे एक सामान्य स्थिति बताते हुए कहा कि इसमें किसी तरह की असावधानी या अनादर का सवाल ही नहीं उठता.

सोशल मीडिया पर टीना डाबी को ट्रोल कर रहे लोग :

एक्स पर एक यूजर ने लिखा”ये हैं बाड़मेर (राजस्थान) की कलेक्टर साहिबा टीना डाबी।अब सिविल सेवा में इतनी नई भी नहीं हैं कि झंडा फहराने के बाद सैल्यूट किस तरह करना है यह भी न पता हो”

एक यूजर ने लिखा : बाड़मेर की जिला अधिकारी टीना डाबी, जो यूपीएससी की टॉपर रह चुकी हैं। बाकी इनहे आरक्षण का भी सौभाग्य प्राप्त थी | मुझे डर है कि अगर मैंने उसकी रील बनाने की प्रक्रिया पर टिप्पणी की तो जेल हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here