हज़ारीबाग़ में बच्चों के डूबने पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा ”दो के लिए खोज जारी, चार बरामद”

0

हजारीबाग में नहाने के दौरान लोटवा डैम में डूबने के कारण स्कूली बच्चों में से चार का शव निकाला गया हैं, बाकि की तालाश जारी हैं। स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा राहत एवं बचाव के लिए हज़ारीबाग डीसी को निर्देशित किया गया हैं। बन्ना गुप्ता ने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है और बाकि बच्चों के सकुशल वापसी की कामना की, उन्होंने कहा जिला प्रशासन तत्काल सहायता पहुंचाये!हज़ारीबाग़ जिले के लोटवा डैम में डूबने से बच्चों की मौत पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, “हमें छह छात्रों के डूबने की सूचना मिली है. कुल सात छात्र गए थे और उनमें से एक सुरक्षित है. छह में से चार को बरामद कर लिया गया है और अन्य दो के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है… हम अधिकारियों के संपर्क में हैं… यह एक दुखद घटना है…”

बता दें कि हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र नेशनल पार्क के समीप लौटवा डैम में माउंट स्कूल के 12वीं के छह विद्यार्थी डूब गए । इनमें से तीन बच्चो का तो शव बरामद हो गया है लेकिन बाकी तीन बच्चे अभी भी लापता हैं।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हज़ारीबाग़ जिले के लोटवा डैम में डूबने से छह बच्चों की मौत पर ट्वीट किया ”हजारीबाग जिले के लोटवा डैम में छह बच्चों के डूबने की दुःखद खबर से मन व्यथित है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। परमात्मा, हादसे में मरने वाले बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।” बता दें कि पुलिस और स्थानीय गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। डूबने वाला बच्चों का नाम:1. रजनीश पांडे ,2. सुमीत कुमार,3. मयंक सिंह,4. प्रवीण गोप ,5. ईशान सिंह ,6. शिवसागर मटवारी। बताया जा रहा है कि 7 साथी लॉज से लोटवा डैम नहाने गए थे, जिसमें छह डूब गए।शहर के मटवारी स्थित लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here