मरांडी को राहुल गाँधी पर भारत के दुश्मनों का एजेंट होने का शक ,कहा ”विदेश यात्राओं के दौरान कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, ये किसी को नहीं पता”

0

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अक्सर विपक्ष पर निशाना साधते रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर संदेह के साथ एक सवाल किया है उनका सवाल है की क्या राहुल गाँधी भारत के दुश्मनों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं ? इसी के साथ उन्होंने कहा राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, ये किसी को नहीं पता। उन्होंने ट्वीट किया ”क्या राहुल गाँधी भारत के दुश्मनों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं ? विदेशी कंपनियों के खिलाफ वो कभी नहीं बोले, पर भारतीय कारोबारियों के खिलाफ नफ़रत का वातावरण तैयार करते रहते हैं। राहुल गांधी विदेश यात्राओं के दौरान कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, ये किसी को नहीं पता। कांग्रेस आज तक नहीं बता सकी कि 2008 में चीन के साथ क्या डील साइन हुई थी? विदेश जाकर भारत की बुराई करना, भारत विरोधी लोगो से देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप की अपील करना, देश में कभी उत्तर बनाम दक्षिण भारत, तो कभी जाति के नाम पर बंटवारे की राजनीति, सोरोस जैसे लोगों से संबंध सहित कई ऐसे विषय है जो उनके प्रति संदेह पैदा करता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here