रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 दिसंबर को अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट से मंईयां सम्मान योजना के तहत पांचवी किस्त के रूप में 2500 रुपए की राशि लाभुकों के खाते में भेज कर शुभारम्भ करेंगे। महिलाओं को इस बार 2500 की राशि डीबीटी पेमेंट के जरिए से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना का फायदा राज्य की 50 लाख माहिलाओं को होगा। बता दे कि यदि किसी महिला का बैंक खाता गलत है या आधार कार्ड लिंक नहीं है तो इसका फायदा उन्हें नहीं मिल सकेगा ,कभी कभी कुछ चीजों की गड़बड़ी के वजह से भी ये समस्या उत्पन्न हो सकती है।




