मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 20 अगस्त को रांची स्थित सीएम हाउस में सभी यूपीए विधायकों की बैठक बुलाई है। जेएमएम के सचेतक और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने के बयान के मुताबिक़ शनिवार को सुबह 11 बजे सभी यूपीए विधायकों को सीएम आवास पर पहुंचने को कहा गया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड मुक्ति मोरचा, कांग्रेस और आरजेडी विधायकों को निमंत्रण दिया गया है।
इधर निशिकांत दुबे ने भी बैठक को लेकर ट्वीट किया है-”झारखंड मुक्ति मोर्चा औरो कॉंग्रेस दिल्ली-रॉंची क्यों दौड़ रहा है रे भाई। हम बोले बरहेट,दुमका विधानसभा में उपचुनाव होगा तो हमको कांके भेज रहे थे?अब तो विधानसभा अध्यक्ष को कनाडा जाने से रोक दिए? इस्तीफ़े विकल्प है,दैइए दीजिए।”
बता दें कि बुधवार को पार्टी विधायकों की बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने निर्देश दिया है कि वे अगले 24 अगस्त तक रांची में या आसपास ही रहे, झारखंड से बाहर नहीं जाए और बुलावे पर चार घंटे के अंदर रांची पहुंच जाएं।



